सुशांत गोल्फ सिटी के खुदई बाजार में हुआ हादसा, पीजीआई और हजरतगंज फायर स्टेशन की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में खुदई बाजार, सुल्तानपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से बाराबंकी जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक चालक रोहित स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया और उसे निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए हजरतगंज फायर स्टेशन से भी रेस्क्यू टीम बुलाई गई। फायरकर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया।



