गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का हुआ शिलान्यास

डॉ. राजन सिंह ने किया शिलान्यास, नमो मंदिर उदघाटन पर गाजियाबाद के भाजपा नेता नमह ने पहले ही दिन ₹11 लाख का दान मंदिर निर्माण हेतु दिया।

Pawan Kumar
Pawan Kumar

1 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का हुआ शिलान्यास
लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026।

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का शिलान्यास आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजन सिंह द्वारा किया गया। डॉ. राजन सिंह बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मंदिर की पिछले कई दिनों से पूरे देश में चर्चा हो रही है। राजन सिंह किन्नर समुदाय से आते है और उन्होंने कहा की हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भगवान मानते है क्योंकि उन्होंने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट पास करके हमारे लोगो को पुलिस में भर्ती का अधिकार दिया है।

इस अवसर पर गाजियाबाद के भाजपा नेता श्री नमह ने मोदी मंदिर निर्माण के लिए पहले ही दिन ₹11 लाख का चंदा देने का चैक सौपा और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित उद्यमी योजना से हुई आमदनी का पहला अंश वह भगवान श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए दान कर रहे हैं।

श्री नमह ने कहा, “मैं अपनी आमदनी के पहले अंश को मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर रहा हूँ। यह मेरे लिए आस्था और समर्पण का विषय है।”

प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ को डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को जोड़ने तथा सेवा और आस्था के संगम के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। इस नमो डिजिटल मंदिर के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को श्री नितिन चौरसिया एवं श्री रितेश राय द्वारा मंदिर निर्माण में योगदान और बिहार में श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मोदी मंदिर के निर्माण कार्यों और परियोजना के आगामी स्वरूप से संबंधित विस्तृत जानकारी लोगो तक पहुँचाने हेतु किया गया है।

संवाददाता राजकिशोर बारी

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →