गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक में माध्यमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों पर हुई गहन चर्चा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक में माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं, सेवा सुरक्षा, वेतनमान, स्थानांतरण और अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

Pawan Kumar
Pawan Kumar

2 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक में माध्यमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों पर हुई गहन चर्चा

लखनऊ,
आज दिनांक 15.10.2026 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के द्वारा माध्यमिक शिक्षा एवं शिक्षक हितों पर विमर्श विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के संरक्षक, विधान परिषद में संसदीय अध्ययन समिति के सभापति एवं विधान परिषद के वरिष्ठतम सदस्य माननीय राजबहादुर सिंह चंदेल जी ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस अवसर पर उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए माननीय चंदेल जी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा एवं अन्य शैक्षणिक स्तर पर आर्थिक स्तर पर सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक एवं अन्य स्थितियां कोई बाधा न बने, इस हेतु सरकार को प्रयास करना चाहिए, साथ ही माननीय चंदेल जी ने यह भी कहा कि शिक्षकों के तमाम लंबित प्रकरण जो, जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर तथा अन्य स्तरों पर लंबित होते हैं, उनका समय से निस्तारण होना चाहिए। शिक्षकों के चयनोन्नत वेतनमान तथा राष्ट्र के नविनिहालों एवं शिक्षकों के चयन वेतनमान उन्नत वेतनमान का शत प्रतिशत राष्ट्र के माध्यम से प्राप्त होने चाहिए। इसी प्रकार शिक्षकों का सत प्रतिशत राष्ट्र पर माननीय चंदेल जी ने छात्र-छात्राओं को प्राप्त हो, इस हेतु सरकार का यह प्रयास रहे कि शिक्षक के कोई भी देयक लंबित न रहे।

इस अवसर पर संगठन की अधिकृत लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिभाग करने के लिए अपील किया और लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाता शिक्षकों साथियों से यह निवेदन किया कि वह सब अपने प्रथम वरीयता का वोट श्री धीरेंद्र सिंह जी को दे, जिससे कि विधान परिषद में और मजबूती से शिक्षक हितों की आवाज उठाई जा सके। साथ ही विधान परिषद में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चेत नारायण सिंह, जो बनारस से चुनाव लड़ रहे हैं, को भारी मतों से विजयी बनाने का वहां के शिक्षक मतदाता साथियों से अपील किया। साथ ही प्रदेश के सभी शिक्षक खंड, जहां से संगठन के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनको वहां के शिक्षक मतदाता साथियों से संगठन के प्रत्याशी चुनाव लड़ने की अपील किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशीय मंत्री श्री प्रभात कुमार सिंह, राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज, बख्शी का तालाब इंट्रॉजा के प्रधानाचार्य श्री डॉक्टर राधा मोहन मिश्रा, बख्शी तालाब इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक श्री लाल प्रताप सिंह एवं अन्य शिक्षक साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संवाददाता राज किशोर बारी लखनऊ

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →