लखनऊ में अधिवक्ताओं का इंकलाबी पैदल मार्च, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
17 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
लखनऊ में अधिवक्ताओं का इंकलाबी पैदल मार्च, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग मानवतावादी अधिवक्ता महासभा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट 2021 लागू करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। मार्च अधिवक्ता प्रेरणा स्थल, स्वास्थ्य भवन चौराहे से परिवर्तन चौक तक निकाला गया। मार्च का नेतृत्व राम कृपाल एडवोकेट, कन्हैया लाल गौतम एडवोकेट और सैय्यद मशकूर आलम एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद पुलिस आयुक्त, लखनऊ के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा, न्यायालय अवमानना अधिनियम से जुड़े प्रावधानों, कॉलेजियम प्रणाली में सुधार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए गए। 📺 लखनऊ की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें लोकतंत्र लाइव टीवी के साथ। 📰 और खबरें पढ़ें: https://loktantralivetv.com 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
