लखनऊ के कुछ इलाकों में आज, गुरुवार 22 अक्टूबर को बिजली कटौती रहेगी। जरूरी काम पहले से निपटा लें।
सुशांत गोल्फ सिटी: सुबह 10 से 2 बजे तक
सुल्तानपुर रोड स्थित अंसल उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश के मुताबिक इससे पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
अलीगंज: सुबह 11 से 1:30 बजे तक
अलीगंज के पुरनिया और गोयल चौराहा उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर C, D, J, I और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।



