पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क तीन दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
आज का कार्यक्रम
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात।
- राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।
- हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता और संयुक्त बयान।
16 साल बाद दूसरा भारत दौरा
पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में डोनाल्ड टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह 2010 में भारत आए थे। अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को "रणनीतिक साझेदारी" का दर्जा दिया गया था। माना जा रहा है कि इस दौरे में व्यापार, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होगी।
ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए लोकतंत्र लाइव टीवी के साथ जुड़े रहें। खबर या सूचना देने के लिए संपर्क करें: 9936640524।



