सोमवार, 9 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का रियलिटी चेक, द्वारका में PM2.5 का स्तर 1725 तक पहुंचा

दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का कहर!

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

2 मिनट नई दिल्ली

शेयर करें:
दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का रियलिटी चेक, द्वारका में PM2.5 का स्तर 1725 तक पहुंचा

 दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई। पटाखों से निकले धुएं ने राजधानी के प्रदूषण स्तर को खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया। इस बीच इंडिया टुडे और आज तक की टीम ने दिवाली की रात सरकारी AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का रियलिटी चेक किया, जिसमें प्रदूषण मापने वाली व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हुए।

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, जब दिल्ली में आतिशबाजी चरम पर थी, उस समय कई प्रदूषण निगरानी केंद्रों पर लाइव डेटा ट्रांसमिशन बंद मिला। NSIT द्वारका स्टेशन पर मौजूद गार्ड ने बताया कि रात 9 बजे के बाद लाइव ट्रांसमिशन बोर्ड बंद कर दिया गया था। वहीं, लोधी रोड स्टेशन पर भी मॉनिटरिंग से जुड़ी जानकारी को लेकर सवाल सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका में PM2.5 का स्तर 1725 तक पहुंच गया, जबकि ITO में यह आंकड़ा 994 दर्ज किया गया। ये आंकड़े हवा में मौजूद बेहद सूक्ष्म और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक प्रदूषण कणों की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।

दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी के लिए लगाए गए सरकारी स्टेशन उस समय कितनी प्रभावी तरीके से काम कर रहे थे, जब लोगों को सबसे ज्यादा सटीक जानकारी की जरूरत थी, यह बड़ा सवाल बन गया है। ऑनलाइन डैशबोर्ड और मौके पर दिखाई दे रहे आंकड़ों के बीच अंतर ने भी निगरानी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।
AQI मॉनिटरिंग सिस्टम पर उठे सवाल
CPCB के अनुसार PM2.5 का उच्चतम ब्रेकपॉइंट 250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। इसके बाद AQI 500 यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। लेकिन द्वारका में दर्ज PM2.5 का स्तर इस सीमा से करीब सात गुना और ITO में करीब चार गुना अधिक था।

हैरानी की बात यह रही कि मॉनिटर पर प्रदूषण का स्तर बेहद ज्यादा दिखाई दे रहा था, जबकि ऑनलाइन डैशबोर्ड पर द्वारका का AQI 403 और ITO का 407 दर्ज था। ऐसे में सवाल उठता है कि जब प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा था, तब आम लोगों को वास्तविक स्थिति की जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही थी।
रात 10 बजे के नियम की भी उड़ी धज्जियां
दिल्ली में आतिशबाजी के लिए रात 10 बजे तक की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में इसके उल्लंघन की तस्वीर भी सामने आई। द्वारका सेक्टर-8 मॉनिटरिंग स्टेशन के बाहर ही पटाखे फोड़े जा रहे थे। रातभर दिल्ली के कई इलाकों में धुएं और स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।

विशेषज्ञों के अनुसार PM2.5 के बेहद महीन कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह तक पहुंच सकते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष खतरा रहता है।

दिवाली की रात की इस ग्राउंड रिपोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जरूरत है कि सभी मॉनिटरिंग स्टेशन लगातार सक्रिय रहें और आम जनता को प्रदूषण का सही व रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराया जाए।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →