मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

UP चुनाव 2027: मायावती का बड़ा प्लान, BSP ने 100 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, 250 का टारगेट

13 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे

शेयर करें:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कमर कस ली है। 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर तक बसपा ने 250 नाम फाइनल करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, अधिकृत लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। कार्यकर्ता सम्मेलनों में नामों पर मुहर लगाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मायावती अपने आवास पर लगातार दावेदारों से मिल रही हैं और उन्हें परखने के बाद सम्मेलन का निर्देश दिया जा रहा है। इसी बीच बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्टूबर तक जिलों का दौरा करेंगे। लखनऊ में 17 अक्टूबर को बीकेटी और 26 अक्टूबर को मलिहाबाद में कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि मायावती की अनुमति मिलते ही आकाश आनंद भी यूपी में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। 📰 और खबरें पढ़ें: https://loktantralivetv.com