उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने सपा के चुनावी घोषणापत्र में प्रदेश में अपराध, माफियागिरी, अवैध कब्जे और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया है। इस पर ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव गंगा जी के सामने खड़े होकर भी कसम खा लें कि उनके शासन में अपराध नहीं होगा, तब भी कोई भरोसा नहीं करेगा। राजभर ने सपा सरकार के पुराने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि केवल नारे लगाने या वादे करने से अपराध खत्म नहीं होते, इसके लिए नीयत होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तीखा हमला! बोले- गंगा जी की कसम खाने पर भी नहीं होगा भरोसा
अखिलेश के जीरो टॉलरेंस वादे पर राजभर का तंज, बोले- अपराध रोकने के लिए नीयत चाहिए
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट राजनीति

#OmPrakashRajbhar#AkhileshYadav#UPPolitics#SPManifesto#UPNews#ओमप्रकाशराजभर#अखिलेशयादव#उत्तरप्रदेशराजनीति#सपाघोषणापत्र#यूपीचुनाव2027


