शनिवार, 28 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित! सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CRPF की कड़ी सुरक्षा, 50 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम! सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 50 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

1 मिनट तमिलनाडु

शेयर करें:
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित! सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CRPF की कड़ी सुरक्षा, 50 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार, 28 नवंबर को कार्तिगई दीपम की धार्मिक रस्म संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर शाम करीब 5 बजे पारंपरिक दीपक जलाया गया। इस आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पहाड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संभाली।

दीपम जलाने की रस्म सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन की निगरानी में हुई। प्रशासन ने पहाड़ी पर जाने के लिए केवल 50 अधिकृत श्रद्धालुओं को अनुमति दी थी। आम श्रद्धालुओं को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

दरअसल, तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की जगह को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यहां भगवान मुरुगन का प्रसिद्ध मंदिर और हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया की दरगाह भी स्थित है। दीपथून स्तंभ पर दीपक जलाने को लेकर मंदिर की परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतभेद सामने आए थे।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर दीपम जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन 24 नवंबर को निर्धारित स्थान पर दीपक नहीं जलाया गया। इसके बाद 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 28 नवंबर को दीपथून पर दीपम जलाने का निर्देश दिया। अदालत ने मंदिर ट्रस्ट के बोर्ड को निलंबित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था CRPF को सौंपने और वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

शनिवार को दीपम प्रज्वलित होने के दौरान पहाड़ी के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →