शनिवार, 28 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

*जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश*

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

2 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
*जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर*

फोटो विवरण

*लखनऊ, दिनांक 27 नवम्बर 2026*
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO), नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संचालित पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को सभी अधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान के रूप में संचालित करें। सभी ERO एवं AERO आवंटित बूथों का स्थलीय भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ERO अपने स्तर से अधिकारियों को बूथ आवंटित करते हुए संबंधित बूथों पर बीएलओ द्वारा अब तक किए गए कार्यों, प्राप्त फॉर्म-6 की संख्या एवं अन्य प्रगति का विवरण भी उपलब्ध कराएं। इससे बूथवार प्रगति का आकलन करने के साथ ही अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बूथों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

बैठक में आगामी सप्ताह में जनपद के विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों एवं इंटर कॉलेजों में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 एवं 29 नवम्बर के विशेष अभियान के उपरांत अगले सप्ताह प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में निर्धारित दिवस पर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं तथा पात्र छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 प्राप्त किए जाएं।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम की गाड़ियों में मतदाता जागरूकता के जिंगल के द्वारा विशेष अभियान दिवस के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही विभाग के सोशल मीडिया हैंडल्स और एलईडी स्क्रीन पर भी मतदाता जागरूकता से संबंधित क्रिएटिव का प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →