शनिवार, 28 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

महिला आरक्षण से नाराजगी नहीं, BJP पर भरोसा कैसे करें? अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल पर उठाए सवाल

परिसीमन बिल बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल! अखिलेश यादव बोले- PDA महिलाओं को भी मिले हक

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

1 मिनट LUCKNOW

शेयर करें:
महिला आरक्षण से नाराजगी नहीं, BJP पर भरोसा कैसे करें? अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण और प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके नाम पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर परिसीमन करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने आजतक से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण कानून पहले ही पास हो चुका है और सरकार को इसे लागू करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि 33 फीसदी महिला आरक्षण के नाम पर लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी क्यों की जा रही है। उनका आरोप है कि परिसीमन के जरिए लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर उत्तर प्रदेश में चुनावी नुकसान की आशंका के चलते परिसीमन का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में चुनाव हार रही है और जनता का ध्यान महंगाई, रोजगार, किसानों तथा अन्य जरूरी मुद्दों से हटाने के लिए यह कदम उठा रही है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि परिसीमन में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को देश की सीमाओं की चिंता करने के बजाय लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की ज्यादा चिंता है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश, बिजली उत्पादन और DAP खाद की कमी को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार विकास और निवेश के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →