अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव था, उनका तुरंत समाधान कराया गया और बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपी गईं।
पोषण जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी ने तहसील परिसर से पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और आम लोगों को संतुलित आहार, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया।
श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर
समाधान दिवस के मौके पर श्रम विभाग ने तहसील परिसर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर भी लगाया। इसमें श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पंजीकरण कराया गया।



