सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

हाथरस: स्वर्गीय रामदयाल गौतम के निधन पर विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

हाथरस: रामदयाल गौतम के निधन पर विधायक प्रदीप चौधरी ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

Pawan Kumar

• रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक

1 मिनट हाथरस

शेयर करें:
हाथरस: स्वर्गीय रामदयाल गौतम के निधन पर विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
फोटो विवरण

 जनपद हाथरस के थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम जरीपुरा निवासी स्वर्गीय श्री रामदयाल गौतम के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत रामदयाल गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल गौतम एक सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान उनके बड़े पुत्र ब्रजकिशोर गौतम, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, तथा दूसरे पुत्र डॉ. प्रेम कुमार गौतम (वेटरनरी डॉक्टर) सहित परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

दुष्यंत पचौरी
जिला ब्यूरो चीफ, हाथरस

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →