जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी, हाथरस
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल
हाथरस। सिकंदराराऊ के एटा रोड पर शुक्रवार को मुगलगढ़ी गांव के पास गुरुद्वारे के सामने तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। घायलों में उनके चाचा अमर सिंह भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक परिवार की खुशियों का सफर मातम में बदल गया।