सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

हाथरस: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुरसान पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

1 मिनट हाथरस

शेयर करें:
हाथरस: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

कैमरे पर दुष्यंत पचौरी के साथ, हाथरस।

शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुरसान पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू स्थित कन्हैया गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, समारोह में विवाद के दौरान आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की तथा एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। गनीमत रही कि पीड़ित बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम कपिल, कान्हा नागर और ओमवीर हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस टीम द्वारा की गई।

हाथरस पुलिस की कार्रवाई से फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →