सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

बुराई कर सकते हो, बराबरी नहीं! सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली से विरोधियों को जवाब, पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे

यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता! प्रतापगढ़ के तुलसीराम बारी परिवार को मिला भरोसा, समाज में तेज हुई चर्चा

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

4 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
बुराई कर सकते हो, बराबरी नहीं! सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली से विरोधियों को जवाब, पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे

🔥 बुराई कर सकते हो, लेकिन बराबरी नहीं!

यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता! जनता सब देख रही है, सब समझ रही है!

बारी समाज में नेता बनने की होड़ तो बहुत है, लेकिन समाज के पीड़ितों के दरवाजे तक पहुँचने की होड़ आखिर क्यों नहीं है?

फोटो विवरण

आज कोई लखनऊ में बड़े नेताओं की परिक्रमा करके अपना राजनीतिक कद बढ़ाना चाहता है, तो कोई समाज की संख्या और जातीय समीकरण गिनाकर अपने लिए पद-प्रतिष्ठा माँग रहा है।

लेकिन एक सवाल है—

जिन लोगों के पास पहले पद था, प्रभाव था, राजनीतिक ताकत थी, उन्होंने कितने गरीब बारी परिवारों की चौखट पर पहुँचकर उनकी पीड़ा सुनी?

आज उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी की कार्यशैली को इसी कसौटी पर देखना चाहिए।

मैं प्रतापगढ़ जनपद के तुलसीराम बारी प्रकरण का प्रत्यक्षदर्शी हूँ। जो कुछ देखा और महसूस किया, उसे समाज के सामने रखना चाहता हूँ।

प्रतापगढ़ के टिकैता गाँव में रहने वाले तुलसीराम बारी पर दबंगों द्वारा हमला किया गया। परिवार के अनुसार, इससे पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके थे। परिवार का आरोप है कि आरोपी के प्रभावशाली पारिवारिक संबंधों तथा मानसिक स्थिति से संबंधित प्रमाणपत्र के कारण पहले अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती थी।

लेकिन इस बार आरोपी गिरफ्तार हुआ और जेल पहुँचा।

इसके बाद की घटना और भी महत्वपूर्ण है।

सत्येन्द्र बारी केवल फोन पर कार्रवाई कराकर शांत नहीं बैठे। वे पीड़ितों और उनके परिवारों तक लगातार पहुँच रहे हैं। तुलसीराम बारी के घर भी देर रात पहुँचे। उनके साथ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

घायल तुलसीराम बारी का हालचाल जाना, परिवार के लोगों से बातचीत की और अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जरा उस परिवार की मनःस्थिति समझिए!

जिस व्यक्ति पर बार-बार हमला होने की शिकायत रही हो, जिसके परिवार के मन में यह डर बैठ गया हो कि आरोपी जेल से बाहर निकलकर फिर नुकसान पहुँचा सकता है, उसके घर स्वयं एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पहुँचना कितना बड़ा भरोसा देता होगा!

मैंने उस परिवार के चेहरे पर यह विश्वास देखा।

परिवार का कहना था कि सत्येन्द्र बारी के घर आने से उनका मान-सम्मान बढ़ा है। उन्हें अब यह विश्वास हुआ है कि वे अकेले नहीं हैं।

यहाँ एक बात विशेष रूप से समझने की है—सत्येन्द्र बारी की पहचान केवल किसी एक मामले तक सीमित नहीं है। वे लगातार गाँव-गाँव, जिले-जिले और पीड़ित परिवारों के घर पहुँच रहे हैं।

पद मिलने के बाद लखनऊ में आराम से बैठना भी एक विकल्प था। बड़े नेताओं से मुलाकातें करना, अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बढ़ाना और राजनीतिक भविष्य सँवारना भी एक रास्ता था।

लेकिन उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसंपर्क, जनसुनवाई और कमजोर परिवारों तक सीधे पहुँचने को प्राथमिकता दी है।

और आज जो उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनसे मेरा एक सवाल है—

आप भी समाज के गरीबों के घर जाइए। आप भी किसी घायल व्यक्ति के सिरहाने बैठिए। आप भी किसी भयभीत परिवार का भरोसा बनिए। आप भी अधिकारियों के सामने पीड़ित की समस्याएँ उठाइए।

आलोचना करना आसान है, लेकिन उसी स्तर का परिश्रम करके दिखाना कठिन है।

किसी की लोकप्रियता से असहमति हो सकती है। किसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा सकते हैं। लोकतंत्र में आलोचना का पूरा अधिकार है।

लेकिन समाज के लिए किए जा रहे वास्तविक कार्यों का मूल्यांकन भी ईमानदारी से होना चाहिए।

जिनके पास पहले शक्ति थी, उनसे भी सवाल पूछा जाना चाहिए कि उस शक्ति का कितना लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा?

और आज जिनके पास दायित्व है, उन्हें भी इसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए।

याद रखिए—जनता सब देख रही है!

कौन मंच पर बोलता है और कौन पीड़ित की चौखट तक पहुँचता है।

कौन समाज के नाम पर अपना पद माँगता है और कौन पद मिलने के बाद समाज की समस्याएँ सुनता है।

कौन केवल बड़े नेताओं से संबंध बनाने में व्यस्त है और कौन आम लोगों से अपना संबंध बनाए रखता है।

यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता!

इसके लिए निरंतर परिश्रम, जनसंपर्क, कठिन परिस्थितियों में लोगों के साथ खड़े होने की इच्छाशक्ति और अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता चाहिए।

बुराई कर सकते हो, लेकिन बराबरी करनी है तो काम करके दिखाओ!

और अंत में मैं इतना ही कहूँगा—

समाज को नेता कहलाने वालों की संख्या नहीं, समाज के लिए काम करने वालों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

तुलसीराम बारी जैसे पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए जो भी खड़ा होगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।

क्योंकि हमारा समर्थन केवल किसी व्यक्ति के नाम को नहीं, बल्कि उस सेवा-भाव और कार्यशैली को है, जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने आपको अकेला न समझे।

पद से पहचान मिल सकती है, लेकिन लोगों के दिलों में जगह निरंतर सेवा से ही बनती है।

सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली का यही संदेश है।

— एक समर्थक, एक प्रत्यक्षदर्शी, समाज की पीड़ा को समझने वाला कार्यकर्ता।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →