सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

ग्राम पंचूर पहुंचकर डॉ. संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए डॉ. निषाद

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

1 मिनट उत्तर प्रदेश

शेयर करें:
ग्राम पंचूर पहुंचकर डॉ. संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि
फोटो विवरण
फोटो विवरण

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित ग्राम पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

फोटो विवरण

इस दौरान डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

ग्राम पंचूर पहुंचकर डॉ. निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भाव प्रकट किया और दिवंगत माताजी को नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार निषाद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →