बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों काम की तलाश को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'जोश' में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले शरद कपूर की मदद के लिए ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से अपील की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामला गुप्ता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को शरद कपूर का साथ देना चाहिए और उन्हें दोबारा काम करने का मौका देना चाहिए। दरअसल, हाल ही में शरद कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने चार पालतू कुत्तों को देखभाल के लिए एक NGO को सौंपते नजर आए। इसके बाद अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने उनसे मुलाकात की और उनका वीडियो साझा किया। शरद कपूर ने भी CINTAA से काम दिलाने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पैसों की नहीं, बल्कि दोबारा अभिनय शुरू करने के अवसर की जरूरत है। उन्होंने फिल्मों, टीवी सीरियल और OTT प्लेटफॉर्म पर काम करने की इच्छा जताई है।
'जोश' फेम शरद कपूर के लिए AICWA की अपील, बॉलीवुड के बड़े सितारों और मेकर्स से मांगा काम!
चार पालतू कुत्तों को NGO की देखभाल में सौंपा, अब शरद कपूर ने बॉलीवुड से मांगा काम; AICWA भी आया साथ
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट बॉलीवुड



