Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत अब एक बड़े सियासी परिवार की बहू बन गई हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने शाही अंदाज में निधि सारस्वत के साथ सात फेरे लिए। यह हाई-प्रोफाइल विवाह 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित हुआ, जिसमें राजनीति, आध्यात्मिक जगत और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। विवाह की सभी रस्में गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस के नायाब हॉल में सम्पन्न हुईं। दुल्हन निधि सारस्वत की लोकप्रियता के कारण विवाह समारोह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कौन हैं निधि सारस्वत?
निधि सारस्वत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली प्रसिद्ध भजन गायिका और कथावाचक हैं। वह रामायण, भागवत कथा और श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी बहन नेहा सारस्वत भी उनके साथ मंच साझा करती हैं और दोनों बहनों की युगल जोड़ी देश-विदेश में लोकप्रिय है।
निधि सारस्वत का जन्म वर्ष 1997 में हुआ था। मात्र आठ वर्ष की आयु में उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया, जिसके बाद से वह निरंतर आध्यात्मिक जगत में सक्रिय हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से हुई है। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके भजनों और कथाओं की बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद हैं।



