प्रतापगढ़। दिवाली के दिन रानीगंज थाना क्षेत्र के टिकैता गाँव में तुलसीराम रावत पर हुए गंभीर हमले के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए परेशान था। हमले में तुलसीराम के सिर पर 32 टांके लगे और उनका दायाँ हाथ भी टूट गया। परिवार का आरोप था कि पुलिस से शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही थी।
फोटो विवरण
इसी बीच मामला सत्येन्द्र बारी के जिला प्रतिनिधि धीरेन्द्र के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल फोन कर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र बारी को पूरी घटना से अवगत कराया।
पीड़ित परिवार इस कदर निराश था कि उसे आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद तक नहीं बची थी। परिवार का कहना था कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और उसकी गिरफ्तारी शायद कभी नहीं होगी।
फोटो विवरण
परिवार को आश्वस्त करते हुए सत्येन्द्र बारी ने कहा, “प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषी चाहे कितना भी दबंग क्यों न हो, कानून के अनुसार उसे सलाखों के पीछे जाना होगा।”
मामले में सत्येन्द्र बारी के सख्त हस्तक्षेप के बाद पुलिस कार्रवाई तेज होने और आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है।
जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं सत्येन्द्र बारी!
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्काल संज्ञान लेने और पुलिस की जवाबदेही पर जोर देने के इस घटनाक्रम ने सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
फोटो विवरण
उनके समर्थकों का कहना है कि “सत्येन्द्र बारी केवल आश्वासन नहीं देते, बल्कि उसके परिणाम के लिए भी प्रयास करते हैं। जो कहते हैं, उसे करके दिखाने का उनका संकल्प ही उनकी पहचान बन रहा है।”
गरीब की फरियाद पर तत्काल संज्ञान, पुलिस की उदासीनता पर सख्ती और न्याय के लिए सक्रिय पहल—इन्हीं घटनाओं के कारण सत्येन्द्र बारी की छवि एक्शन मोड में रहने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में उभर रही है।