कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान को अब इटली की राजनीतिक पार्टी पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) का भी समर्थन मिल गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर भारतीय लोकतंत्र और राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया है। पार्टी ने बिहार में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान करीब 60 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इससे पहले PES के महासचिव गियाकोमो फिलिबेक ने हैदराबाद में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया था और कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है तथा इसकी रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़े होने की जरूरत है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। वहीं, गियाकोमो फिलिबेक ने कहा है कि बीजेपी उन्हें चुप नहीं करा सकती और वह अपने बयान पर कायम हैं। इस घटनाक्रम के बाद भारत की राजनीति में विदेशी नेताओं की टिप्पणी और देश के आंतरिक राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर बहस तेज हो गई है।
राहुल गांधी के 'वोट चोर' अभियान को इटली की पार्टी का समर्थन, बिहार SIR पर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी के समर्थन में उतरी इटली की पार्टी! 60 लाख वोटरों के नाम कटने का किया दावा
Pawan Kumar • रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक
1 मिनट बिहार

#RahulGandhi#VoteChorGaddiChhod#Congress#ItalyPolitics#EuropeanSocialists#BiharSIR#VoterList#BJP#IndianPolitics#PoliticalNews


