सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 1057 पुलिसकर्मियों के 84.56 करोड़ रुपये के बांड की वसूली माफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित 1057 पुलिसकर्मियों से बांड राशि की वसूली माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कुल 84.56 करोड़ रुपये की वसूली अब नहीं होगी।

ल

• संपादकीय डेस्क

1 मिनट लखनऊ

शेयर करें:

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस विभाग के 1057 कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत दी है। मुख्यमंत्री ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिसकर्मियों से बांड राशि की वसूली माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे कुल 84 करोड़ 56 लाख रुपये की प्रस्तावित वसूली समाप्त हो जाएगी।

किसे मिलेगा फायदा

इस फैसले से वे कांस्टेबल और कंप्यूटर ऑपरेटर लाभान्वित होंगे, जिन्होंने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की थी। नियमों के अनुसार पद से जुड़े प्रशिक्षण और सेवा शर्तों के तहत प्रति कर्मचारी करीब 8 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित थी, जिससे पुलिसकर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था।

डीजीपी मुख्यालय ने भेजा था प्रस्ताव

प्रभावित पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्या विभाग के अधिकारियों और शासन के सामने रखी थी। इसके बाद डीजीपी मुख्यालय की ओर से बांड राशि की वसूली से छूट देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिस पर विचार के बाद मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी दी।

  • कुल लाभार्थी पुलिसकर्मी: 1057
  • माफ की गई कुल राशि: 84.56 करोड़ रुपये
  • प्रति कर्मचारी प्रस्तावित वसूली: करीब 8 लाख रुपये
शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →