सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर नगर निगम का कांग्रेस ने किया घेराव | टूटी सड़क, पानी और सफाई को लेकर सरकार पर हमला

11 अगस्त 2026 को 9:53 am बजे

शेयर करें:

जयपुर नगर निगम का कांग्रेस ने किया घेराव | टूटी सड़क, पानी और सफाई को लेकर सरकार पर हमला राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने लाल कोठी स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने टूटी सड़कों, ट्रैफिक जाम, पानी की किल्लत, बदहाल सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अमीन पठान, राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोडासरा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनता परेशान है और सरकार को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट