मनीष प्रताप सिंह को Ph.D. की उपाधि प्रदान की गई

लखनऊ: श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय,(Institute of Legal Studies)Barabanki के शोधार्थी मनीष प्रताप सिंह ने आज अपने शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक अंतिम मौखिक प्रतिरक्षा (फाइनल पीएच.डी. डिफेंस वाइवा-वोसे) पूर्ण किया। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. (डॉ.) रोहित पी. शाबरन के कुशल निर्देशन में संपन्न किया।
उनके शोध का शीर्षक “रोल ऑफ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स अंडर कॉरपोरेट लॉ एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन कॉरपोरेट गवर्नेंस इन इंडिया” था। इस शोध में उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट कानून के अंतर्गत स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका, उनकी प्रभावशीलता तथा भारत में कॉरपोरेट गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान का विस्तृत अध्ययन किया।



