"शपथ" लिए बिना ही काम पर लग गईं मैथिली ठाकुर, 'छुट्टी' शब्द भूल गई हूं
26 नवंबर 2025 को 12:26 pm बजे
शपथ लिए बिना ही काम पर लग गईं मैथिली ठाकुर, 'छुट्टी' शब्द भूल गई हूं बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा की विजेता उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अभी तक शपथ तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपना काम करना शुरू कर दिया है। एएनआई से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि उन्हें अ बहुत बड़ी जिम्मेदारी महसूस हो रही है. साथ हीं उन्होंने कहा कि भले ही अभी तक उन्होंने शपथ नहीं ली है, लेकिन उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि चुनाव जीतने के बाद वेकेशन, छुट्टी या आराम जैसे शब्दों का मतलब ही भूल गई हैं. उन्होंने कहा, अंदर से बहुत स्ट्रॉन्ग फीलिंग आ रही है कि अब देर नहीं करनी है और काम में लग जाना है। इसके लिए वो उनका लगातार लोगों से मिलना-जुलना चल रहा है। मैथिली ने आगे कहा कि जनता ने उन्हें बहुत उम्मीद के साथ चुना है और वे इन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी. इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, "मैं विपक्ष के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती... मेरा काम अपने विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है..."चुनाव के दौरान लोगों ने उनसे सड़क, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार और शिक्षा जैसी कई समस्याओं की बात की थी. मैथिली ठाकुर के मुताबिक, उनकी टीम ने इन मुद्दों की एक सूची बना ली है और शपथ लेते ही इन पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा.SIR के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर कुछ भी कहने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, “विपक्ष के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं. मेरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि मेरी विधानसभा को कैसे आगे ले जाना है.”मैथिली ठाकुर ने कहा कि अलीनगर के लोग विकास चाहते हैं और वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर जनता की समस्या है और उनकी कोशिश यही होगी कि लोगों की दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए.
