सिद्धार्थनगर में भाजपा सरकार के 12 साल पूरे, सांसद जगदंबिका पाल ने जनकल्याण शिविर का किया शुभारंभ
16 जून 2026 को 1:51 am बजे
सिद्धार्थनगर में भाजपा सरकार के 12 साल पूरे, सांसद जगदंबिका पाल ने जनकल्याण शिविर का किया शुभारंभ सिद्धार्थनगर के बांसी विकासखंड परिसर में भाजपा (NDA) सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और विशिष्ट अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह शामिल हुए। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सिंचाई समेत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
