सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए सख्त निर्देश

20 मई 2026 को 9:35 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर में बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए सख्त निर्देश जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की लंबित बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने समय पर कार्य पूरा करने वाले विभागों की सराहना की, जबकि लंबित योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में कई विभाग जुड़े हुए हैं, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जाए। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंजयपुर जनसुनवाई में पहुंचे 114 मामले, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश