सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

महिला अधिकारी से धक्का-मुक्की, विवाद बढ़ा

27 अप्रैल 2026 को 12:45 am बजे

शेयर करें:

महिला अधिकारी से धक्का-मुक्की, विवाद बढ़ा प्रयागराज में आयोजित ‘राष्ट्र हनुमंत कथा’ के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक महिला समीक्षा अधिकारी ने बाउंसरों पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। महिला के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर उनके साथ जबरन धक्का दिया गया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और उन्होंने साफ चेतावनी दी कि वे इस मामले को नहीं छोड़ेंगी। खुद को हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।