केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला: 'सपा सनातन पर कर रही राजनीति', 2027 चुनाव को लेकर भी किया बड़ा दावा
3 अगस्त 2026 को 8:56 am बजे
केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला: 'सपा सनातन पर कर रही राजनीति', 2027 चुनाव को लेकर भी किया बड़ा दावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सनातन और हिंदू समाज के मुद्दों पर केवल राजनीतिक स्टंट कर रही है और जनता उनकी राजनीति को समझ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव की बयानबाज़ी उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की स्थिति 2022 की तुलना में और कमजोर होगी।
