सुल्तानपुर में संजय यदुवंशी के समर्थन में उमड़ी भीड़! थाने के निलंबन की मांग, प्रशासन अलर्ट
8 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
सुल्तानपुर/ कानूनी राहत के बाद सिंगर संजय यदुवंशी के सैकड़ों समर्थक आज तिकोनिया पार्क में जुटने लगे हैं। समर्थकों का दावा है कि पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में वे शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे हैं। यदुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उन पर 307 का कोई मुकदमा नहीं है और उन्हें अपराधी बनाया जा रहा है। उन्होंने 9 तारीख शुक्रवार सुबह 10 बजे तिकोनिया पार्क में धरने का आह्वान किया है। उनकी मांग धम्मौर SHO सहित पूरे थाने के निलंबन और सार्वजनिक माफी की है। उधर भीड़ बढ़ने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।गाड़ियों के काफिले के प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की भी सूचना है।
