खान सर पर तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला! कोचिंग विवाद में सियासत गरम, दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार
5 जून 2026 को 12:08 am बजे
खान सर पर तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला! कोचिंग विवाद में सियासत गरम, दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार पटना में खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना पर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने खान सर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खान सर का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा लोकप्रियता और राजनीति पर है। इस बीच वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ के बाद पटना पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गोलीबारी के दावे भी सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
