सिद्धार्थनगर में CM योगी का बड़ा हमला | 107 परियोजनाओं की सौगात, सपा-कांग्रेस पर निशाना
10 अगस्त 2026 को 9:45 am बजे
सिद्धार्थनगर में CM योगी का बड़ा हमला | 107 परियोजनाओं की सौगात, सपा-कांग्रेस पर निशाना सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित राजा रतनसेन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांसी, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 311 करोड़ रुपये बताई गई है। मंच से संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर क्रांतिकारियों को भुलाने का आरोप लगाया। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने अखिलेश यादव से युवाओं के लिए किए गए कार्यों को लेकर सवाल किया। योगी ने पिछली सरकारों पर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का आरोप लगाते हुए अपनी सरकार के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ मॉडल को सामने रखा। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
