नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण शुरू! 186 मकान-दुकानों पर कार्रवाई, लोग खुद तोड़ रहे निर्माण
4 अगस्त 2026 को 9:01 am बजे
नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण शुरू! 186 मकान-दुकानों पर कार्रवाई, लोग खुद तोड़ रहे निर्माण राजस्थान के नीमकाथाना (सीकर) में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सिरोही नदी से खेतड़ी रोड तक सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिसके दायरे में करीब 186 मकान और दुकानें आ रही हैं। प्रशासन की मौजूदगी में कई प्रभावित लोग स्वयं ही अपने मकान और दुकानों के अतिक्रमण को हटा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं और बिना मुआवजे के कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कुछ प्रभावितों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने का भी दावा किया है।
