सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जौनपुर के 18 बेघर परिवारों के लिए ‘मसीहा’ बनकर आए सतेन्द्र बारी!

13 अगस्त 2026 को 8:28 am बजे

शेयर करें:

जौनपुर के 18 बेघर परिवारों के लिए ‘मसीहा’ बनकर आए सतेन्द्र बारी! वर्षों तक अधिकारियों-नेताओं के चक्कर काटकर हार चुके थे परिवार, सतेन्द्र बारी की पहल के बाद जागी उम्मीद—मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिला आशियाना जौनपुर से बड़ी और राहत भरी खबर— रेलवे पटरी के किनारे वर्षों से जीवन गुजार रहे 18 परिवारों के सामने उस समय बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब रेलवे लाइन से संबंधित कार्रवाई और नोटिस के बाद उनके सिर से छत छिन गई। परिवार बेघर हुए तो उन्हें अपना भविष्य अंधकार में दिखाई देने लगा। वर्षों तक अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काटते-काटते ये लोग थक और हार चुके थे। लेकिन इसी बीच इन 18 परिवारों की पीड़ा सतेन्द्र बारी तक पहुँची। मामले की जानकारी मिलते ही सतेन्द्र बारी ने इसे केवल एक शिकायत मानकर नहीं छोड़ा, बल्कि इन बेघर परिवारों को आशियाना दिलाने के लिए पहल शुरू की। मामला माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुँचाया गया और मुख्यमंत्री स्तर से आवश्यक निर्देश जारी होने के बाद सरकारी अमला हरकत में आया। नतीजा—जिन 18 परिवारों को अपना भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा था, आज उन्हें घर मिलने से जिंदगी में एक नई उम्मीद जगी है। इन परिवारों के लिए यह केवल एक मकान मिलने की बात नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष के बाद सम्मान के साथ जीवन जीने की नई शुरुआत है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सतेन्द्र बारी की पहल की चर्चा तेज है। पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के मामलों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने की उनकी सक्रियता के कारण सतेन्द्र बारी का नाम तेजी से प्रदेशभर में चर्चा और लोकप्रियता हासिल कर रहा है। 18 परिवारों की बुझती उम्मीद को मिला नया उजाला—सतेन्द्र बारी की पहल बनी बेघरों के लिए सहारा! कैमरे के साथ जौनपुर से रिपोर्ट। 📍 जौनपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट