सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

खातेगांव में पुलिस की सख्त कार्रवाई | ट्रैफिक जाम से राहत के लिए चालान अभियान | 9 वाहनों पर जुर्माना

15 अप्रैल 2026 को 8:18 pm बजे

शेयर करें:

खातेगांव में पुलिस की सख्त कार्रवाई | ट्रैफिक जाम से राहत के लिए चालान अभियान | 9 वाहनों पर जुर्माना खातेगांव (देवास) में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार लग रहे जाम की शिकायतों के बाद गुरुवार को पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू की। इस अभियान के दौरान 9 वाहनों के चालान काटे गए और लगभग 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। 👉 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।