सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

“28 नवंबर: सोने की कीमतें गिरी, चांदी में तेजी! जानिए निवेशकों के लिए क्या है संकेत”

27 नवंबर 2025 को 12:31 pm बजे

शेयर करें:

28 नवंबर: सोने की कीमतें गिरी, चांदी में तेजी! जानिए निवेशकों के लिए क्या है संकेत 28 नवंबर 2025 की सुबह भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट कम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है और मजबूत तेजी दिखाई दे रही है। वैश्विक और घरेलू आर्थिक कारकों का सोने-चांदी के भाव पर बड़ा असर पड़ा है। देश में शुक्रवार 28 नवंबर को सोने के रेट में कमजोरी देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 127,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 117,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गिरावट के पीछे घरेलू स्तर पर कम खरीद, प्रॉफिट बुकिंग और कमजोर ग्लोबल रुख जैसे कारण बताए जा रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव फिसलकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मीटिंग पर है, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 9-10 दिसंबर को होने वाली है। अगर ब्याज दरों में और कटौती होती है, तो सोने में तेजी आने की संभावना है, क्योंकि कम ब्याज दरें बॉन्ड निवेश को कम आकर्षक बनाती हैं और निवेशक सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्प चुनते हैं। सोने की कमजोरी के विपरीत चांदी में मजबूत बढ़त बनी हुई है। 28 नवंबर को चांदी का भाव 173,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। प्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक और ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि चांदी जल्द 70 डॉलर प्रति औंस और 2026 तक 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में तेजी निवेशकों की रणनीति को बदल सकती है। आने वाली फेड मीटिंग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर बाजार की नजर टिकी हुई है।