जयपुर में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
14 मई 2026 को 9:06 pm बजे
जयपुर में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा राजधानी जयपुर के चौमूं उपखंड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। खंड अध्यक्ष रोहिताश दादरवाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पदोन्नति में देरी, रिक्त पदों पर भर्ती, वेतन विसंगतियों और गैर-शैक्षणिक कार्यों के बोझ जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
