“माघ मेला 2026: नागा बाबा से फैशनिस्टा तक, इंटरनेट पर छाए अनोखे दृश्य!”
6 जनवरी 2026 को 4:13 pm बजे
माघ मेला 2026: नागा बाबा से फैशनिस्टा तक, इंटरनेट पर छाए अनोखे दृश्य! प्रयागराज में माघ मेले की भव्य शुरुआत होते ही आस्था के साथ-साथ हैरान कर देने वाली वीडियो भी देखने को मिल रही है. इस बार मेले में पहुंचे कई अनोखे बाबा और साधु-संत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.कोई नागा साधु हड्डी चबाते हुए दिख रहे हैं, तो कोई बाबा दावा कर रहा है कि, पिछले 36 सालों से नहाया नहीं है. कहीं कोई बर्फ की सिल्ली पर बैठकर तपस्या कर रहा है, तो कहीं एक पैर पर खड़े होकर कठिन साधना की जा रही है. ऐसे ही साधु-संतों से जुड़ी 4 वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में? प्रयागराज में चल रहे माघ मेला उत्सव के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अघोरी साधु हड्डी चबाते हुए नजर आ रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि, बाकि साधु-संत साधना-तपस्या करते हैं, फिर आप ये क्यों कर रहे है? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, मैं भी ये सब करता हूं. तीन बजे रात को मैं भी भाव-भजन में लीन रहता हूं.माघ मेला से जुड़ा एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो एक महिला माला बेच रही हैं, लेकिन माला बेचने आई इस महिला के कपड़े और खड़े होने के अंदाज को लेकर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं कि, मैडम जी माला बेचने आई हैं या किसी फैशन शो में.एक अन्य यूजर्स ने यह तक कह दिया कि, चाची पहले पार्लर में जाकर मेकअप करा के आई हैं... सीधे बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए. माघ मेला में आए एक बाबा जिनकी हाइट 3 फुट 8 इंच हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर दुनिया का सबसे छोटा बाबा कहा जा रहा है. उनका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि, बाबा अपनी असल उम्र 58 साल बताते हैं, जिनका नाम गंगापुरी महाराज है. गंगापुरी महाराज अपने एक हाथों में चूड़ी-कंगन पहनें खुद को अर्धनारीश्वर का उपासक बताते हैं. 3 फुट 8 इंच के गंगापुरी महाराज ने दावा किया है कि, वे बीते 36 सालों से नहाए नहीं हैं. ऐसा करने के पीछे उनकी साधना है. नहाने के स्थान पर वे राख शरीर पर मलते हैं. माघ मेला 2026 में आए अद्भुत बाबा जो बीते 7 सालों से एक पैर पर खड़े हैं. 26 साल के नागा बाबा शंकरपुरी यूपी के सीतापुर जिले स्थित नैमिषारण्य से प्रयागराज पहुंचे हैं. उन्होंने अक्षय वट मार्ग के किनारे अपनी कुटिया में झूला लगाया है, जिसके सहारे वे एक पैर के बल पर खड़े रहते हैं. उनकी इस अवस्था को देखते हुए भक्त निरंतर उनके दर्शन के लिए आते हैं.
