देवास मे कांग्रेस आबकारी विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन:अवैध शराब के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई
20 जनवरी 2026 को 5:12 pm बजे
देवास मे कांग्रेस आबकारी विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन:अवैध शराब के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई कांग्रेस जनो ने देवास शहर के मुख्य मार्ग एम जी रोड से सयाजी द्वार तक हाथ गाड़ी पर शराब की खाली बोतले रख कर घर घर बाट कर विरोध दर्ज किया ।देवास में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे आबकारी विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने खुला मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर शराब की बोतलें रखकर यह साफ संदेश दिया कि जब विभाग खुद कार्रवाई नहीं कर रहा, तो अवैध शराब अब सड़कों पर खुलेआम बिकेगी। यह प्रदर्शन आबकारी विभाग की लापरवाही और कथित मिलीभगत के खिलाफ सीधा आरोप माना जा रहा है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा युवा पीढ़ी और आम जनता भुगत रही है। गली–मोहल्लों में शराब की आसान उपलब्धता समाज को खोखला कर रही है, और विभाग आंख मूंदे बैठा है। इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि अब आबकारी विभाग की चुप्पी नहीं चलेगी, और अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।
