जालौन: उरई मेडिकल कॉलेज में हंगामा! इलाज के दौरान कथित अभद्रता पर सड़क पर उतरे लोग
21 मई 2026 को 9:46 pm बजे
जालौन: उरई मेडिकल कॉलेज में हंगामा! इलाज के दौरान कथित अभद्रता पर सड़क पर उतरे लोग उरई मेडिकल कॉलेज में एक व्यापारी की बच्ची के इलाज के दौरान कथित अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। व्यापारी बृजकिशोर गुप्ता के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान मेडिकल स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने अस्पताल में मरीजों और परिजनों के साथ गलत व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
