देवास, खातेगांव में कांग्रेस ने कैलाश का पुतला जलाया!
1 जनवरी 2026 को 3:56 pm बजे
देवास, खातेगांव में कांग्रेस ने कैलाश का पुतला जलाया! खातेगांव में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को चमन चोक पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। यह विरोध इंदौर में हुई मौतों पर उनकी कथित अशोभनीय टिप्पणी और पत्रकारों के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर था। कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित हुए और वहां से एक रैली के रूप में चमन चौक पर पहुंचे जहा उन्होंने "कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे लगाए और नगरी प्रशासन मंत्री के पुतले में आग लगा दी इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई पुतला दहन के समय पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने के लिए पानी डाला, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपनी नारेबाजी जारी रखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
