तमिलनाडु में विजय की जीत का जलवा!
7 मई 2026 को 1:09 am बजे
तमिलनाडु में विजय की जीत का जलवा! तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनावी जीत के बाद अभिनेता से नेता बने विजय पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विजय ने जनता का अभिवादन कर सभी का धन्यवाद जताया। उनकी इस जीत को राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। फैंस और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
