सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

“लखनऊ में ट्रैफिक पर सख्ती: बिठौली चौराहे पर चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान”

8 अप्रैल 2026 को 11:58 pm बजे

शेयर करें:

लखनऊ में ट्रैफिक पर सख्ती: बिठौली चौराहे पर चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अलीगंज क्षेत्र के बिठौली चौराहे पर सेकंड टीआई देश दीपक दीक्षित के नेतृत्व में बिठौली प्रभारी मेराजुद्दीन और उनकी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी सख्ती दिखाई गई। इस अभियान में सिपाही सुजीत कुमार, सिपाही आकाश कुमार, होमगार्ड सुरेंद्र कुमार मिश्रा और सुशील कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। डीसीपी ट्रैफिक के कड़े निर्देशों का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है, जिससे लखनऊ में यातायात व्यवस्था लगातार सुधर रही है और शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित होता दिखाई दे रहा है। 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट