जालौन में अवैध क्लीनिक का कहर! प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
16 जून 2026 को 1:52 am बजे
जालौन में अवैध क्लीनिक का कहर! प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल जालौन जिले के कुठौंद कस्बे में संचालित एक कथित अवैध क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफ ने सामान्य डिलीवरी का भरोसा दिया था, लेकिन प्रसव के बाद पहले नवजात और फिर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना कुठौंद में देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई क्लीनिक बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी है। अब लोगों ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
