प्रेम प्रसंग के शक में 15 वर्षीय किशोर की मौत! भदोही में बवाल, हाईवे जाम
2 जून 2026 को 11:44 pm बजे
प्रेम प्रसंग के शक में 15 वर्षीय किशोर की मौत! भदोही में बवाल, हाईवे जाम भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के वेदमपुर गांव में 15 वर्षीय किशोर पिंटू धीवर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में किशोर को घर से बुलाकर मारपीट की गई और जहरीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी हाईवे जाम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मुआवजे और न्याय की मांग की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
