"शाहाबाद में अटल बिहारी वाजपेई स्मृति सम्मेलन: श्रद्धा और देशभक्ति की झलक!"
27 दिसंबर 2025 को 3:30 pm बजे
शाहाबाद में अटल बिहारी वाजपेई स्मृति सम्मेलन: श्रद्धा और देशभक्ति की झलक! विकास खण्ड शाहाबाद के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन ऐतिहासिक और प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० सांसद जयप्रकाश रावत एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के साथ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पी०के० वर्मा ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और ओजस्वी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवाद और समरसता के प्रतीक थे, जिनकी नीतियां आज भी देश को दिशा दे रही हैं। सम्मेलन के दौरान सभागार खचाखच भरा रहा, जो अटल जी के प्रति जनमानस की गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय (पिंटू), लालाराम राजपूत, सुभाष रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
