हरैया में शिक्षकों का अपमान! RKVS कॉलेज में बवाल, सड़कों पर उतरे गुरुजन
2 मई 2026 को 12:58 am बजे
हरैया में शिक्षकों का अपमान! RKVS कॉलेज में बवाल, सड़कों पर उतरे गुरुजन बस्ती के हरैया स्थित RKVS इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधक के व्यवहार से आहत होकर सैकड़ों शिक्षक विरोध में सड़कों पर उतर आए और कॉलेज गेट पर धरना शुरू कर दिया। नारों से गूंजते परिसर में शिक्षकों ने साफ कहा—अब अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिक्षकों का सम्मान इतना सस्ता हो गया है? क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा? यह मामला न सिर्फ एक संस्थान का है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की गरिमा से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है।
