सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

“शव रखकर हाईवे जाम! राहुल की मौत पर बवाल—परिजनों का आरोप: ये हत्या है!”

9 अप्रैल 2026 को 8:11 pm बजे

शेयर करें:

शव रखकर हाईवे जाम! राहुल की मौत पर बवाल—परिजनों का आरोप: ये हत्या है! इंदौर-बैतूल हाईवे 47 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब संदलपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल नाथ के परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राहुल की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है। शव पर मिले चोट के निशानों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। गुस्साए परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और साफ कह दिया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। आखिर राहुल की मौत के पीछे क्या है सच्चाई? हादसा या हत्या? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।