सिद्धार्थनगर: 7 साल से अधूरी पेयजल परियोजना
9 जून 2026 को 12:49 am बजे
सिद्धार्थनगर: 7 साल से अधूरी पेयजल परियोजना सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत बढ़नी में जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व नगर अध्यक्ष निसार बागी ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की शुद्ध पेयजल परियोजना सात साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आज भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। निसार बागी ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी, कथित भ्रष्टाचार और डिजिटल लेन-देन के चलते व्यापारियों के बैंक खाते होल्ड होने जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी से इन सभी मामलों में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
